शेयर मार्केट क्या है? Complete Guide for Beginners (2026 Edition)
📈 शेयर मार्केट क्या है?
🔹 शेयर मार्केट क्या है? (सरल भाषा में समझें)
शेयर मार्केट एक ऐसा बाज़ार है, जहाँ कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं। जब कोई कंपनी:
अपना बिज़नेस बढ़ाना चाहती है, नया प्लांट लगाना चाहती है या कर्ज़ नहीं लेना चाहती, तो वह आम लोगों से पैसा जुटाती है।
👉 इसके बदले में कंपनी अपने बिज़नेस का छोटा-छोटा हिस्सा लोगों को देती है, जिसे Share कहते हैं।
मतलब:👉शेयर = कंपनी में आपकी हिस्सेदारी
🔹 आसान भाषा में उदाहरण समझो
मान लो एक कंपनी है, जिसकी कुल कीमत है ₹1 करोड़ तो अब कंपनी ने फैसला किया: ₹10 के 10 लाख शेयर बनाए जाएँ
अब:
👉 1 शेयर = ₹10
👉 100 शेयर = ₹1000
अगर आपने 100 शेयर खरीदे, तो आप उस कंपनी के छोटे हिस्सों के मालिक बन गए। अब कंपनी का फायदा–नुकसान सीधे आपके शेयर की कीमत पर असर डालेगा।
🔹 शेयर मार्केट में Price Change क्यों होता है?
शेयर का दाम ऐसे ही नहीं बदलता। कुछ मुख्य कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ना या घटना, कंपनी का बिज़नेस अच्छा या खराब होना Market का mood, Government policy, Budget, interest rate, inflation
अच्छी खबर = शेयर ऊपर
खराब खबर = शेयर नीचे
🔹 शेयर मार्केट से पैसा कमाने के तरीके
1️⃣ शेयर की कीमत बढ़ने से (Capital Gain)
सबसे common तरीका यही है। उदाहरण:
आपने शेयर खरीदा ₹100 में, 1 साल बाद वही शेयर ₹180 हो गया, आपने बेच दिया तो आपका फायदा = ₹80 प्रति शेयर
इसे कहते हैं Capital Gain, तो कुल मिलाकर शेयर बाजार आपके धैर्य पर निर्भर करता है
2️⃣ Dividend से (बिना बेचे कमाई)
कुछ कंपनियाँ साल के मुनाफे में से अपने शेयरधारकों को पैसा देती हैं इसे Dividend कहते हैं। मतलब शेयर आपके पास ही रहता है, ऊपर से पैसा भी मिलता है
Long term investors को Dividend वाली कंपनियाँ बहुत पसंद होती हैं।
🔹 भारत में शेयर मार्केट कहाँ चलता है?
भारत में दो बड़े Stock Exchange हैं:
🔸 BSE (Bombay Stock Exchange)
भारत का सबसे पुराना एक्सचेंज, Sensex यहीं से आता है
🔸 NSE (National Stock Exchange)
सबसे ज्यादा trading यहीं होती है, Nifty 50 इसी से जुड़ा है
आपको अलग से यहाँ जाने की जरूरत नहीं होती, Broker app के जरिए सब online होता है। आप GROW, Zerodha जैसे platform से निवेश करने की शुरुआत कर सकते है।
अगर आपको ब्लॉग पसंद आया, तो comment करें और दोस्तों के साथ share करें।
जवाब देंहटाएंमैं जल्द ही अगले beginner-friendly stock market topics लेकर आऊँगा।