₹5,000 की SIP से 1 करोड़ कैसे बन सकता है? (2026)
हर middle‑class investor का एक common सपना होता है — 1 करोड़ रुपये। लेकिन सवाल ये है: क्या सच में सिर्फ ₹5,000 महीने की SIP से 1 करोड़ बनाया जा सकता है?
इस लेख में कोई हवा‑हवाई बात नहीं होगी। SIP (systematic investment plan) को हम पूरे calculation, और वास्तविकता के साथ पूरी सच्चाई समझेंगे —
---
SIP से 1 करोड़ बनाने का असली खेल क्या है?
1. Time (सबसे ज़रूरी)
2. Compounding (पैसा पैसा बनाता है)
3. Discipline (रुकना नहीं)
---
आइये अगर हम 5,000 SIP का पूरा Calculation करके देखे तो :
मान लेते हैं:
Monthly SIP: ₹5,000
Investment Period: 25 साल
Average Return: 12.5% (realistic long‑term)
Result:
कुल निवेश: ₹15,00,000
अनुमानित value: ₹1,03,76,558 लगभग
👉 यानी हाँ — ₹5,000 SIP से भी 1 करोड़ possible है, लेकिन धैर्य के साथ।
"Google द्वारा गणनात्मक चित्र"
---
अगर Return 14% हो जाए तो यह लगभग 1.17 करोड़ तक बन सकता है
⚠️ 14% guaranteed नहीं है, लेकिन long‑term equity में achievable माना जाता है। ये Returns पिछले performance based हैं...
---
किन गलतियों से बचना जरूरी ?
1. Amount छोटा है सोचकर serious न होना
2. Market गिरते ही SIP रोक देना
3. जल्दी result चाहना
4. बार‑बार fund बदलना
याद रखे SIP में सब्र ही आपका मुनाफा होता है।
---
₹5,000 SIP के लिए कौन‑से Mutual Funds सही?
अगर आप पहली बार शुरुआत करने की सोच रहे है, तो आपके लिए best:
Nifty 50 Index Fund
Sensex Index Fund
Large Cap Fund
अगर आपको थोड़ा experience हो तो:
Flexi Cap Fund
Index + Flexi Cap combo
याद रखे सिर्फ पिछला return देखकर fund नहीं चुनना होता है...
याद रखे जरूरी नहीं कि आप लक्ष्य को सीमित इतना ही रखे आप अपनी स्थिति अनुसार लक्ष्य को छोटा या बड़ा भी कर सकते है...
किन बातों का ध्यान रखना जरूरी ?
आप चाहे तो Monthly amount को कम रखे लेकिन आपका 1 करोड़ लक्ष्य संभव नहीं होगा, लेकिन तब भी आप आपके भविष्य के लिए बेहतर विकल्प होगा..लेकिन SIP को लगातार चालू रखना होगा, मार्केट गिरने पर घबराना नहीं है, क्योंकि वही समय होता है की आप बेहतर Returns प्राप्त करने सकते है..
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. क्या ₹5,000 SIP beginners के लिए सही है?
हाँ, ये best starting amount मानी जाती है।
Q2. 1 करोड़ बनने में कितना समय लगेगा?
नियम बनाए रखने पर लगभग 25–27 साल, return पर depend करता है।
Q3. बीच में SIP बढ़ाना जरूरी है?
जरूरी नहीं, लेकिन step‑up करने से time कम हो जाता है।
Q4. क्या SIP safe है?
Long‑term में SIP relatively safe मानी जाती है।
अगर आपकी income limited है, तो भी dream छोटा मत करो। क्योंकि आज की बचत ही भविष्य की सुरक्षा होती है...
देर से ही सही, लेकिन बचत और निवेश ही हमे Disciplined बनाते है ।
---
Disclaimer
यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। Mutual fund निवेश market risk के अधीन हैं। निवेश से पहले सलाह जरूर लें।
http://hindistockgyan.blogspot.com/2026/02/beginners-ke-liye-mutual-fund-ki-puri.html


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें